Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के 16वें दिन पांकी-लातेहार में गूंजा छात्र-युवाओं का आक्रोश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के 16वें दिन पांकी-लातेहार में गूंजा छात्र-युवाओं का आक्रोश
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पांकी/लातेहार। भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों को लेकर चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के आज 16वें दिन पांकी-लातेहार में छात्र-युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का छात्र-युवाओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। 

इस अवसर पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वर्षों से भर्ती परीक्षाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कभी परीक्षा में गड़बड़ी, कभी पेपर लीक, कभी परिणाम में विवाद और कभी नियुक्ति प्रक्रिया में अनिश्चितता—इन सबका सबसे बड़ा खामियाजा राज्य के मेहनतकश छात्र-युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि उस पूरी भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए है जिसने झारखंड के लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित किया है। सत्ता में चाहे कोई भी सरकार रही हो, यदि भर्ती व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह नहीं बनती है तो संघर्ष जारी रहेगा। पांकी-लातेहार के छात्र-युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकार, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट हैं। 

युवाओं का यह उत्साह बता रहा है कि भर्ती व्यवस्था में वास्तविक सुधार अब केवल मांग नहीं, बल्कि झारखंड के छात्र-युवाओं का जनआंदोलन बन चुका है। भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का संकल्प स्पष्ट है भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, युवाओं को न्याय और व्यवस्था में सुधार। व्यवस्था परिवर्तन तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन