टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा लालपुर एनएसएस के तत्वावधान में आज शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक गीत संगीत के माध्यम से शिक्षकों को हंसने मुस्कुराने के लिए मजबूर कर दिया। निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने इस तरह के आयोजनों से बच्चों और शिक्षक के बीच का जो संबंध होता है।
वह उनकी भविष्य के लिए बेहतरीन सेतु का निर्माण करता है। जब इनको बड़ा मंच मिलता है। तब उनके मन की घबराहट दूर होता है छात्रों और शिक्षकों को बधाई। आयोजन संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ अमृता प्रियम, डॉ संदीप, ने भी छात्रों के भविष्य की सफलता के लिए प्रेरित किया।
आज के इस आयोजन में डॉ सोमित्रो, डॉ शीबा मित्रा, डॉ एन के सिंह डॉ शिवा, मयंक पराशर, डॉ अनीश हैदर, नरेंद्र कुमार, अनामिका, एलिस प्रीति, सोनी कुमारी, ममता पांडेय, मानशी गुप्ता, नंदन बनर्जी, जया पाल, अपर्णा शुक्ला, उमेश प्रसाद सहित सैकड़ों छात्र-छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया।