रांची। शिक्षा मंत्री की घोषणा के लगभग डेढ़ महीने बाद झारखंड अधिविध परिषद (जैक) को अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने बताया कि जल्द ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षआएं ली जाएंगी। लेकिन यह परीक्षाएं आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा निर्देश के बाद ही लिया जाएगा। इससे साफ हो गया है कि अगर आपदा प्रबंधन समय पर दिशा निर्देश जारी न करे तो राज्य भर के लगभग 3 लाख छात्र-छात्रा समय पर परीक्षा नहीं दे पाएंगे। मतलब साफ है कि इस बार भी परीक्षा को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं और इन सवालों के जवाब छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रहे। करीब तीन लाख छात्र-छात्राओं की भविष्य अंधकार में नजर आ रही है। इस पर जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने कहा कि आज ही मैंने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया है। वस्तु स्थिति को मैं देख रहा हूं। कोशिश होगी कि परीक्षा समय पर हो जाए। वहीं राज्य के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला शिक्षा विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का है। छात्र-छात्राओं को कैसे वैक्सीन दी जाये। इस मामले पर जब तक दिशा-निर्देश नहीं आती तब तक मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं। टीकाकरण को लेकर जैक अध्यक्ष के जवाब से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है और शिक्षा विभाग पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वस्तुस्थिति पर कोई बोलने वाला नहीं। छात्र-छात्राओं का भविष्य को लेकर हर अधिकारी टालमटोल कर जवाब दे रहे हैं।