Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

गरीबी नहीं रोक पाई पूनम का डॉक्टर बनने का सपना! डीसी आदित्य रंजन ने उठाया मेडिकल पढ़ाई का खर्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गरीबी नहीं रोक पाई पूनम का डॉक्टर बनने का सपना! डीसी आदित्य रंजन ने उठाया मेडिकल पढ़ाई का खर्च
विज्ञापन

धनबाद की बेटी पूनम ने मेहनत के दम पर हासिल की सफलता 

अब जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा करेगी डॉक्टर बनने का सपना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कहते हैं कि मजबूत इरादों और मेहनत के सामने परिस्थितियां ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पातीं। धनबाद की बेटी पूनम ने इसे सच कर दिखाया है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर उसने न केवल शानदार शैक्षणिक सफलता हासिल की, बल्कि अब डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर एक बड़ा कदम भी बढ़ा दिया है। 

सरकारी स्कूल की छात्रा पूनम ने 12वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद उसने नीट-यूजी परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 582 अंक और 16,972वीं आॅल इंडिया रैंक प्राप्त की। पूनम का चयन अब शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हो चुका है। 

डीसी ने बढ़ाया मदद का हाथ 

पूनम की प्रतिभा, मेहनत और आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होकर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने उसकी मेडिकल शिक्षा के वित्तीय खर्च में सहयोग करने की बड़ी पहल की है। इस सहयोग से पूनम और उसके परिवार के सामने मेडिकल शिक्षा के खर्च को लेकर खड़ी आर्थिक चुनौती काफी हद तक कम हो जायेगी। अब वह आर्थिक परेशानियों से मुक्त होकर अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी। 

हजारों विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा 

सीमित संसाधनों के बीच पूनम की यह सफलता उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, जिनमें प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं होती, लेकिन आर्थिक परिस्थितियां उन्हें अपने सपनों को छोटा करने के लिए मजबूर कर देती हैं। 

पूनम का अब एक ही लक्ष्य है- एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक सफल डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना 

यह कहानी केवल एक छात्रा की सफलता की नहीं, बल्कि उस विश्वास की भी कहानी है कि जब प्रतिभा को सही समय पर प्रोत्साहन और सहयोग मिल जाये, तो बड़ी से बड़ी आर्थिक बाधा भी सपनों का रास्ता नहीं रोक सकती।

विज्ञापन