Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

डीएवी शिक्षा दीप में सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डीएवी शिक्षा दीप में सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
विज्ञापन
  • डीएवी शिक्षा दीप में सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

टीम एबीएन, रांची। डीएवी शिक्षा दीप, हेहल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम में शिक्षकों को उनके समर्पण, मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर शिवानंद पाठक, एसेट डायरेक्टर अविनाश कुमार, चेयरमैन राजेश, प्रिंसिपल आनंद  कुमार एवं वाइस प्रिंसिपल राजीव रंजन मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा प्रदान करता है।

विज्ञापन