Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 13वां दिन खूंटी और सिमडेगा जिले में संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 13वां दिन खूंटी और सिमडेगा जिले में संपन्न
विज्ञापन

धरती आबा को नमन कर देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं से भर्ती व्यवस्था में बदलाव का किया आह्वान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ सिमडेगा। झारखंड के छात्र-युवाओं के भविष्य, निष्पक्ष नियुक्ति एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रही है। 
भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा आज 13वें दिन खूंटी एवं सिमडेगा जिले में पहुंची। आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर युवाओं एवं आम लोगों से संवाद कर भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए जनजागरण किया गया। 

यात्रा की शुरूआत खूंटी के बिरसा कॉलेज से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी। इसके बाद भगत सिंह चौक, खूंटी पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन किया गया। तत्पश्चात सुभाष चंद्र बोस चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को संबोधित किया गया। 

इसके बाद यात्रा तोर्पा पहुंची, जहां भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानिया चौक, खूंटी में भी युवाओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को मजबूती से उठाया गया। दोपहर बाद भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा सिमडेगा जिले पहुंची। 

यात्रा के क्रम में बानो, लोचेडाग, कोलेबिरा, सिमडेगा कॉलेज, प्रिंस चौक एवं महावीर चौक में युवाओं से संवाद एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध नियुक्ति, निष्पक्ष चयन प्रक्रिया और अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करना सरकार एवं संबंधित आयोगों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन