Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
विज्ञापन
  • डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
  • सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी विनोद कुमार ने दिए सफलता के मंत्र

टीम एबीएन, रांची। युवाओं को देश सेवा के गौरवशाली करियर से जोड़ने और रक्षा परीक्षाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं उलझनों को दूर करने के उद्देश्य से बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, रांची में बुधवार को विशेष डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों (Armed Forces) में शामिल होने के विभिन्न अवसरों और प्रवेश परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डिफेंस एकेडमी, रांची के निदेशक एवं भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री विनोद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी), CDS (संयुक्त रक्षा सेवा), AFCAT (वायुसेना सामान्य प्रवेश परीक्षा), SSB इंटरव्यू तथा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विनोद कुमार ने छात्रों को बताया कि इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए आवेदन कैसे किया जाता है, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं क्या हैं तथा चयन प्रक्रिया के लिए शारीरिक और मानसिक तैयारी किस प्रकार की जानी चाहिए। 

उन्होंने रक्षा सेवाओं में सफलता के लिए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने छात्रों को SSB इंटरव्यू की तैयारी एवं उसे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए।

काउंसलिंग सत्र में विद्यालय की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने रक्षा करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने सरल एवं विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री विनोद कुमार ने डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री रवि प्रकाश तिवारी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग को इस सफल, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन