रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात...
टीम एबीएन, रांची। रांची में जेपीएससी गड़बड़ी को लेकर 12 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बात की। उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों से बात की और हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने छात्रों से कहा, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। छात्रों की हक के लिए मैं खड़ा हूं।