Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची : परीक्षा विवाद पर आंदोलन में छात्र प्रतिनिधि करेंगे वार्ता का नेतृत्व

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : परीक्षा विवाद पर आंदोलन में छात्र प्रतिनिधि करेंगे वार्ता का नेतृत्व
विज्ञापन

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने जारी की प्रतिनिधिमंडल की सूची 

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने प्रस्तावित वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है। मंच की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बैठक में सभी मांगों, तथ्यों और मुद्दों को केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे, जबकि पत्रकार एवं कानूनविद अभिभावक और मार्गदर्शक की भूमिका में उपस्थित रहेंगे। 

  • छात्र प्रतिनिधि : रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार, शालू सिंह
  • पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)  : शंभूनाथ चौधरी, विकास वर्मा 
  • कानूनविद (अभिभावक के रूप में) : अजीत कुमार 

मंच द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पत्रकार और कानूनविद केवल छात्रों के अभिभावक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान किसी भी विषय, तथ्य या मांग को प्रस्तुत करने का अधिकार केवल छात्र प्रतिनिधियों के पास होगा। 

इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार एवं कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे। मीडिया से जुड़े अभिभावकों को बैठक स्थल के भीतर प्रवेश करते समय माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस अथवा किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,975