एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। आज दिन 27 जुलाई से नया सत्र की शुरुआत सभी स्नातकोत्तर और स्नातक के विद्यार्थियों का परिचय संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा और विभिन्न विभागों के शिक्षक सहायक कुलसचिव ने किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और निदेशक से सीधा संवाद कर आने वाले शैक्षणिक सत्र में सहयोग और अनुशासन के प्रति सजगता पर बाते कर एक दूसरे की समन्वय स्थापित करने का प्रथम प्रयास किया गया।
आज लालपुर का पूरा प्रांगण नव उत्साह और स्नातक की पढ़ाई करने के प्रति उत्सुकता से भरे थे परिचय के बाद छात्र छात्राओं के साथ जलपान कर उनके कॉलेज और उसके अनुशासन के प्रति डर को कम करने का सफल प्रयास किया गया।
आज के इस परिचय कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव श्री नरेन्द्र कुमार, स्नातकोत्तर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ श्रीमती अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, स्नातक विभाग के डॉ मिलि दत्ता, डॉ पार्थो सारथी विष्णु, डॉ अनीश हैदर, डॉ संजय कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ मयंक, अनुपमा सहाय, डॉ चिन्तापल्ली, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप शाहदेव, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, डॉ सोमित्रो, अजय कुमार, राणा मिश्रा, डॉ उमेश प्रशाद डॉ सिबा मित्रा, डॉ श्रावणी, सहित शिक्षकों और पुराने छात्र छात्राओं ने नए छात्र छात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।