टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सुपरवाइजरी हेड तंत्रनाथ झा, विजय कुमार, अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य ने भी अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पौधारोपण का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे लगाये गये प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सके।