Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

आजसु छात्र संघ ने डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजसु छात्र  संघ ने डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज अखिल झारखंड छात्र संघ( आजसू ) की डोरंडा इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में छात्रा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन आजसू छात्र संघ डोरंडा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें कॉलेज प्रशासन से मामले पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई। छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज परिसर में इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा के वातावरण को दूषित करती हैं तथा छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं।

छात्र संघ ने मांग की कि दोषी व्यक्तियों की अविलंब पहचान कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, डोरंडा अध्यक्ष अभिषेक राज दुबे, अंगद, प्राची प्रिया, शुभम, आशीष, अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन