टीम एबीएन, रांची। पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह का बुधवार को 73 वर्ष की आयु में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले उन्हें बोकारो के एक स्वास्थ्य केंद्र से रांची स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
श्री सिंह ने अविभाजित बिहार के गुमिया से 1985, 1990 और 2000 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते। 2009 में उन्होंने झारखंड का हिस्सा बन चुकी उसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।
सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे अविभाजित बिहार सरकार तथा राज्य के गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत रहे।
मुख्यमंत्री ने सिंह के जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते कहा, मरांग बुरु (ईश्वर) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों और समर्थकों को संबल दें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse