Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 272
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में समर कैंप का भव्य उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में समर कैंप का भव्य उद्घाटन
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में क्रिकेट, फुटबॉल,बास्केट बॉल, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, वूशु, ताइक्वांडो, स्केटिंग आदि खेलों के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों को उपर्युक्त खेलों  से संबंधित नये नियमों एवं बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण विद्यालय के खेल शिक्षक राजेश कुमार सिन्हा तथा आशीष कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है। आज से सभी खिलाड़ी एक सप्ताह तक  इन खेलों का नियमित रूप से अभ्यास करेंगे। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने समर कैंप के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा द्वितीय से दशम तक के लगभग 200 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को खेलों में खास दिलचस्पी रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विविध खेलों एवं अन्य गतिविधियों  में भी भाग लेना आवश्यक है,तभी वे जीवन में आगे बढ़ पायेंगे तथा जीवन की चुनौतियों का सामना कर पायेंगे।

विज्ञापन