Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

संत अलॉयस मोंटेशरी स्कूल, रांची में मना सेव वाटर डे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
संत अलॉयस मोंटेशरी स्कूल, रांची में मना सेव वाटर डे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। संत अलॉयस मोंटेशरी स्कूल, रांची में आज सेव वाटर डे अर्थात् जल संरक्षण दिवस मनाया गया। मौके पर ब्रदर मनोज लुगुन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा इस अभियान में सक्रिय पहल करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने परिवार एवं पड़ोसियों को भी जल बचाने के लिए उत्साहित करें। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है और इसके बिना जीवन संभव नहीं है। 

इस अवसर पर अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं के हाथों में बैनर और प्लैकार्ड थे, जिन पर जल ही जीवन है तथा जल है तो कल है जैसे प्रेरणादायक नारे लिखे हुए थे। विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रदर माइक ने सभी को उत्साहित करते हुए इन नारों के माध्यम से राहगीरों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन