- अपने जीवन के एथिक्स और वैल्यूज से कभी समझौता न करें : अबुजर हाशमी
- टेक्नोलॉजी और ह्यूमैनिटी को साथ लेकर चलने वाले मल्टी डिसीप्लिनरी एप्रोच को जीवन में प्राथमिकता दें
एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। अलोन ड्रीम कैचर्स स्कूल बुकरू कांके ने शनिवार कोविद्यालय से सीआईएससीई बोर्ड वर्ष 2026, 10वीं परीक्षा में सफल प्रथम बैच के 21 छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटियन अबुजर हाशमी रहे। अबुजर हाशमी ने इस अवसर पर अलोन ड्रीम कैचर्स स्कूल से सीआईएससीई दसवीं की परीक्षा में सफल सभी छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी सफलता पर उन्हें बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में उन्होंने 97% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर होने वाली शिफा आरिफ 95% अंकों के साथ सफलता हासिल करने वाली सेकंड टॉपर हुमैरा फिरदौस तथा अदीबा रिजवान, थर्ड टॉपर साद अजमल ( 93%) सहित 92% लाने वाली आरिबा 90% लाने वाली साइना 88% लाने वाली दूसरा 87% लाने वाली शाइस्ता 86% लाने वाले सरिया 85% लाने वाले अफनान और संजीदा सबों को उनके अर्जित उम्दा परसेंटेज के लिए बधाइयां दी और भविष्य में इसी तरह अच्छे अंकों से सफल होने की कामना की।
उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने जीवन में कभी भी अपने एथिक्स और मूल्य के साथ समझौता न करें जीवन में हमेशा अच्छे मित्र बनायें जो उन्हें अच्छी नीति मूल्य के साथ अच्छे मार्ग में अग्रसर होने को प्रेरित करने वाले हो इस क्रम में उन्होंने एआई का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने सभी स्टूडेंट को एंड्राइड मोबाइल से दूर रहने की चेतावनी दी कहा कि टेक्नोलॉजी को ह्यूमैनिटी के साथ लेकर चलने वाले बने।
कहा कि एंड्राइड मोबाइल की लतआपके स्किल या हुनर के लिए खतरा है। कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया कहां की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। छात्रों को उनकी रुचि और ज्ञान के अनुरूप विषय चयन करने पर जोर देते हुए कहा कि जिस फील्ड में जायें उसका गोल सेट कर लें और लक्ष्य की प्राप्ति तक लगातार उसे दिशा में प्रयासरत रहें।
स्कूल के डायरेक्टर उमर सर ने सभी सफल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा शिक्षकों का सम्मान करें और अलोन ड्रीम कैचेज विद्यालय से आप लोगों ने जो भी शिक्षा तहजीब अनुशासन व मूल्य प्राप्त किया है उसे अपने जीवन में संरक्षित करें और उसका संवर्धन करें।
स्कूल की प्रिंसिपल सी के प्रमाणिक, वाइस प्रिंसिपल इरशाद सर, फिजिक्स के टीचर मोहम्मद अली और कंप्यूटर के शिक्षक ओसामा ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी सफलता पर उन्हें बधाइयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में स्कूल टॉपर शिफा आरिफ समेत सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से एक मोमेंटो प्रदान कर उन्हें उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल सी के प्रामाणिक और वाइस प्रिंसिपल इरशाद ने सभी सफल छात्राओं को मोमेंटो प्रदान किया ।