- अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत
टीम एबीएन, रांची। अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, कांके बुकरू के छात्र- छात्राओं का सीआईएससीई के दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ अव्वल प्रदर्शन रहा। सीआईएससीई (आईसीएसई) नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, द स्कूल फार टुमोरो के तर्ज पर इनोवेटिव आइडियाज व माडर्न टेक्निक के साथ
द छात्र छात्राओं को शिक्षित करने की दिशा में सफलता पूर्वक अग्रसर है।
वर्ष 2026 में अलोन्स ड्रीमकैचर्स के 21 स्टूडेंट्स के प्रथम बैच ने सीआईएससीई के दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 14 गर्ल्स व सात ब्वायज शामिल थे। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन उम्दा रहा। इस परीक्षा में स्कूल की छात्रा शिफा आरिफ 96.8% अंकों से सफलता हासिल कर स्कूल टापर रही तथा विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है।
वहीं इसी स्कूल की छात्रा हुमैरा फिरदौस 94.8% अंकों के साथ स्कूल की सेकेंड टाप रही। वहीं शाद अजमल (93.2%), अरीबा रिजवान (91.4%) व साइना परवीन (89.4%) अंक हासिल कर क्रमशः थर्ड, फोर्थ व फिफ्थ टापर्स रहे। अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल के फर्स्ट बैच के स्टूडेंट्स ने सीआईएससीई दसवीं की इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इसमें 30% स्टूडेंट्स ने 90%से अधिक अंक अर्जित कर तथा 57% स्टूडेंट्स ने 85% से अधिक अंकों सफलता हासिल की है। विषयवार छात्रों अर्जित अंको में इंग्लिश में 99, हिंदी में एस एसटी में 99,कंप्यूटर में 98 तथा साइंस में 96 अंक हासिल किया है। स्कूल की प्रिंसिपल सी के प्रमाणिक ने स्टूडेंट्स की इस सफलता पर उन्हें बधाईयां देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।