Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जेपीएससी की घोर लापरवाही पर जेएलकेएम का कड़ा विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेपीएससी की घोर लापरवाही पर जेएलकेएम का कड़ा विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
  • जेएलकेएम के केंद्रीय नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षाझ्र2024 में हुई गंभीर लापरवाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 
  • जेपीएससी की घोर लापरवाही से छात्रों का भविष्य संकट : देवेन्द्र नाथ महतो 
  • परीक्षा के समय प्रश्न पत्र की अनुपलब्धता जेपीएससी की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है : देवेन्द्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग हर परीक्षा के बाद हमेशा विवादों के घेरे में रहता है। जेपीएससी द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखण्ड पात्रता परीक्षा - 2024  परीक्षा में कई केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की अनुपलब्धता एवं अपठनीय प्रश्न पत्र जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। 

विशेष रूप से पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9, स्टील सिटी, बोकारो में शिक्षा विषय तथा जिला सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में उड़िया 023 विषय में भारी लापरवाही उजागर हुई है। इसके अलावा, कई परीक्षा केंद्रों से बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं होने की शिकायतें भी सामने आयी हैं, जो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री के नाम पत्राचार करते हुए कहा कि यह घटना न केवल खढरउ की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को इस तरह की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने झारखंड सरकार से पत्राचार के माध्यम मांग करते हुए कहा कि 

  1. पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 
  2. दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 
  3. प्रभावित विषयों/केंद्रों की परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पुन: आयोजित किया जाए। 
  4. प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई मानसिक एवं आर्थिक क्षति के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। 

साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो जेएलकेएम अभ्यर्थियों के साथ मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,245