Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले का एसएसपी ने किया खुलासा

रांची : जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले का एसएसपी ने किया खुलासा
विज्ञापन
  • रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले का खुलासा
  • एसएसपी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

टीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथ मंदिर में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई थी, जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 

इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, डीएसपी पीके मिश्रा और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पूजा के बाद एसएसपी ने जगन्नाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भी पुख्ता हो। फिलहाल, जगन्नाथ मंदिर में हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मंदिर के पुजारियों और इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,586