Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

रांची : 96 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : 96 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
विज्ञापन
  • रांची में 96 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा, नकल पर पूरी तरह रोक; नियम तोड़ना भारी पड़ेगा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई।

 राजधानी रांची में 96 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा दी। पूरे आयोजन को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारी की थी। 

दो शिफ्ट में आयोजित हो रही परीक्षा

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे, जहां प्रवेश से पहले सख्त जांच की गई।

केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा और सख्त निगरानी

हर परीक्षा केंद्र के 100 से 200 मीटर दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी संदिग्ध सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

नकल रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात
परीक्षा को नकलमुक्त रखने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश पहले ही दिए गए थे।

कंट्रोल रूम से हो रही लगातार निगरानी
पूरे परीक्षा संचालन पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन