Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : सरकारी अस्पतालों में शीघ्र बहाल होंगे 666 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स

झारखंड : सरकारी अस्पतालों में शीघ्र बहाल होंगे 666 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स
विज्ञापन

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल 

कार्मिक विभाग ने जेपीएससी से की अधियाचना 

एबीएन हेल्थ डेस्क। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने हेतु 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।  

स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बढ़ी प्रक्रिया 

इस बहाली की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की थी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पत्रांक 224 (4) दिनांक 20.03.2026 के माध्यम से कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके। 

इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को पत्रांक 2228, दिनांक 16.04.2026 के के माध्यम से नियुक्ति हेतु अधियाचना भेज दी है। 

नियमित और बैकलॉग पद 

  • नियमित पद : 506 
  • बैकलॉग पद : 160  
  • पदवार रिक्तियां: 
  • फिजिशियन : 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग) 
  • शिशु रोग विशेषज्ञ : 172, 52 (बैकलॉग) 
  • निश्चेतक (एनेस्थेटिस्ट) : 28, 29(बैकलॉग) 
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ : 12, 16(बैकलॉग) 
  • सर्जन : 10, 14(बैकलॉग) 
  • रेडियोलॉजिस्ट : 26, 02(बैकलॉग) 
  • फोरेंसिक विशेषज्ञ : 18, 02 (बैकलॉग) 
  • चर्म रोग विशेषज्ञ : 06, 07 (बैकलॉग) 
  • ईएनटी : 04, 05 (बैकलॉग) 
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ : 04, 06 (बैकलॉग) 
  • अस्थि रोग विशेषज्ञ : 04, 08 (बैकलॉग) 
  • पैथोलॉजिस्ट : 04 
  • मनोचिकित्सा : 04, 07 (बैकलॉग) 

नियमावली के तहत होगी नियुक्ति 

यह बहाली झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 एवं इसके संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जायेगी। आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गयी है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।  

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती 

इस बड़ी बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,069