एबीएन कैरियर डेस्क। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में माही श्री ने 96.8% अंक लाकर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही अदिति कुमारी 96.4%, आसिफा अहमद 96.2%, अपूर्व कुमार झा 95% तथा कृष्ण शर्मा ने 94.8 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
हर वर्ष की भांति परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई तथा शुभ कामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।