एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन बीडीओ प्रतिमा कुमारी और प्रमुख बिरिया देवी ने किया। मौके पर बीडीओ ने नामांकन बढ़ाने के लिये गतिविधि करने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का अधिकार प्राप्त हो यह जरूरी है। इसके लिये सभी का सहयोग जरूरी है।
शिक्षकों से कहा कि नामांकन के लिए प्रशासन से जो भी सहयोग चाहिये, मिलेगा। आधार निर्माण में परेशानी हो तो विशेष कैंप का आयोजन कर इस समस्या का निदान किया जा सकता है। कार्यशाला में सीआरपी महावीर साहू द्वारा बताया गया कि स्कूल स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 15 से 30 अप्रैल तक होगा।
सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए डोर टू डोर विजिट कर बच्चों कि स्थिति का आकलन करते हुए उन्हें नामांकन के लिये प्रेरित किया जायेगा। ताकि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे।
कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान, बीपीओ रामविजय खलखो, सभी सीआरपी बीआरपी और सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।