Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जैक बोर्ड का दावा : 15-20 के बीच निकलेगा रिजल्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जैक बोर्ड का दावा : 15-20 के बीच निकलेगा रिजल्ट
विज्ञापन

जैक बोर्ड : मैट्रिक-इंटर रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, सीबीएसई से पहले आयेगा रिजल्ट 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में इस साल 3 फरवरी से जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक-इंटर परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तैयारी पूरी करते हुए अगले सप्ताह यानी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। कॉपियों के मूल्यांकन पूरी होने का दावा करते हुए जैक ने 15 से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी करने की तैयारी की है। 

ABNNEWS24.COM को जानकारी देते हुए जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि मैट्रिक के साथ इंटर के वाणिज्य और विज्ञान संकाय के रिजल्ट जारी होंगे और कला संकाय का रिजल्ट बाद में भी जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अप्रैल तक नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि रिजल्ट जैक के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और विद्यार्थी डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन में पूरी सावधानी बरती गई है और जैक द्वारा जारी एसओपी के तहत कई स्तर पर मॉनेटरिंग के साथ-साथ जांच की गयी है। जिससे कोई शिकायत न हो। 

जैक के द्वारा राज्य में 3 से 23 फरवरी तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें करीब 7.48 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जैक से मिले आंकड़ों के अनुसार माध्यमिक परीक्षा में 4 लाख 23 हजार 861 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 3 लाख 24 हजार 321 परीक्षार्थी ने शामिल होने के लिए फार्म भरा था। जिसमें इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में 90,579, वाणिज्य में 21,195 और कला संकाय में 2,12,547 परीक्षार्थी शामिल थे। 

वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य भर में जैक द्वारा 1232 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 757 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित होने के बाद जैक बोर्ड सीबीएसई से पहले रिजल्ट देने का निर्णय लिया है। हालांकि पड़ोसी राज्य बिहार से जैक इस मामले में पिछड़ गया है। वहां मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,773