Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआईटी मेसरा-लालपुर के विद्यार्थियों ने किया रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट नंबर पांच का भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी मेसरा-लालपुर के विद्यार्थियों ने किया रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट नंबर पांच का भ्रमण
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के लालपुर यूनिट के एमबीए (2024-26) बैच के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट नंबर पांच का भ्रमण किया। 

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। विजिट के दौरान छात्रों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्हें उद्योग में प्रबंधन के वास्तविक अनुप्रयोग को समझने का अवसर मिला। 

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ (आपरेशन) शक्तिपद सेनापति तथा एचआर हेड लोधी साहब ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को प्रबंधन की बारीकियों, नेतृत्व कौशल और उद्योग की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। 

इस इंडस्ट्रियल विजिट में संस्थान के प्राध्यापकगण डॉ. अनीश हैदर, डॉ. सत्राजीत चौधरी, डॉ. मयंक पराशर, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी एवं मनोज कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने इस अनुभव से अधिकतम लाभ प्राप्त किया। 

इस औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में कोलाबिरा, सरायकेला के समाजसेवी रविंद्र मंडल की उल्लेखनीय भूमिका रही।  यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल और व्यावहारिक समझ को नयी दिशा मिली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,777