Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

पतरातू टाउनशिप में नर्सरी विद्यालय स्थापना का मार्ग प्रशस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पतरातू टाउनशिप में नर्सरी विद्यालय स्थापना का मार्ग प्रशस्त
विज्ञापन
  • पीवीयूएनएल,पतरातू और डीएवी के बीच ऐतिहासिक समझौता
  • पतरातू टाउनशिप में नर्सरी विद्यालय स्थापना का मार्ग प्रशस्त

टीम एबीएन, रांची। पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) पतरातू, रामगढ़ एवं नई दिल्ली के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत पीवीयूएनएल टाउनशिप में नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के एक आधुनिक एवं सुसज्जित विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

समझौते पर पीवीयूएनएल की ओर से जियाउर रहमान (प्रमुख, मानव संसाधन) तथा डीएवी ट्रस्ट की ओर से अजय सूरी (महासचिव) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. के. सहगल, शीर्ष प्रबंधन के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ ए. के. सहगल ने कहा कि प्रस्तावित विद्यालय टाउनशिप में निवासरत कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से बच्चों को दूर-दराज के विद्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ आवागमन से जुड़े जोखिमों में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर डॉ एस के शर्मा प्राचार्य, डीएवी कपिलदेव, राँची सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी झारखण्ड ज़ोन-डी  ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय में योग्य, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ-साथ एक सक्षम हेडमिस्ट्रेस की नियुक्ति की जाएगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित हो सके।

डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह विद्यालय डीएवी परंपरा के अनुरूप उच्च मानकों की शिक्षा प्रदान करेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह पहल न केवल पीवीयूएनएल कर्मियों के परिवारों के लिए सुविधाजनक सिद्ध होगी, बल्कि रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी देखी जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,776