Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआईटी में डिकोड एरिना का कार्यक्रम रहा मनोरंजन और उत्साह से भरपूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी में डिकोड एरिना का कार्यक्रम रहा मनोरंजन और उत्साह से भरपूर
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में वीपीए सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम डिकोड एरिना के तहत मनोरंजन और उत्साह सस्पेंस से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इशारों ही इशारों में फिल्मों के नाम और गीतों के बोल की पहचान करनी थी। 

इसमें नयी पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के फिल्में को शामिल किया गया, जो प्रतिभागियों के लिए बहुत ही उत्साहित करता रहा।  युवाओं ने हम आपके हैं कौन, 21 तोपों की सलामी, छिछोरे, पिंटो को गुस्सा क्यों आता है जैसे फिल्मों के नाम और डायलॉग की पहचान करने का कठिन कार्य था। लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस कठिन प्रश्नों का भी उत्तर सेकंड में दे दी और पुरुस्कार जीती। 

इससे पहले आयोजन की शुरुआत प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसायटी की सराहना करते हुए कहा की बच्चों को इतनी पुरानी फिल्मों और गानों को याद करना और समझने की जो शक्ति दिखाई दिया। वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। 

सोसायटी की संयोजक डॉ अमृता प्रियम ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने वाले सभी सदस्यों की सराहना करते हुए पुरानी परंपरा को जीवंत रूप देने के बधाई दी। आज की इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ संजय कुमार, डॉ शोमित्रो चक्रवर्ती, डॉक्टर महुवा बनर्जी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। 

मौके पर डॉक्टर आशुतोष मिश्र, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, राणा मिश्रा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति की शिवांगी, सृष्टि, अभिलाषा, संचिता, राजवीर सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,768