Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सिल्ली प्रखंड के 3 और स्कूल में आज कराये गये। जिसमें गौतम बुद्ध रेजिडेंशियल स्कूल, उसुर्लाइन बालिका उच्च विद्यालय छोटा मुरी और साथ ही आदित्य बिड़ला + 2 हाई स्कूल में किया गया। 

आयोजन के समय गायत्री परिवार के बहनों में कोशिला महतो, अनीता ठाकुर, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की महत्ता,  आवश्यकता, गुरुवर श्रीपूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन वृतांत व युग साहित्य तथा शान्तिकुञ्ज की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के शिक्षक, परिस्पल ने भी पूरा सहयोग दिया। 

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्राप्त उत्कृष्ट स्थान, उत्तीर्ण और सफल विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किये गये। उनमें अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज द्वारा 18 पुराण, गीताजी के 18 अध्याय की तरह युग ऋषि आचार्य जी के 21 वी सदी में नवयुग निर्माण संविधान के 18 सूत्रीय युग सत्संकल्प नित्य  पाठ करने के कार्ड बोर्ड भी  सबको प्रदान किये गये। उक्त जानकारी कोशिला देवी और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,774