Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

बीआईटी मेसरा को प्राइड आफ नेशन अवॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआईटी मेसरा को प्राइड आफ नेशन अवॉर्ड
विज्ञापन

झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित 

एबीएन कैरियर डेस्क, रांची। बीआईटी मेसरा को वेटरन्स इंडिया द्वारा प्राइड आफ नेशन अवॉर्ड्स के तहत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण और कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। 

वेटरन्स इंडिया, जो वर्ष 2015 में स्थापित एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सदस्यों द्वारा संचालित किया जाता है। यह संगठन देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर युवाओं के विकास और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता है।

प्राइड आफ नेशन अवॉर्ड्स इसी पहल का हिस्सा है, जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए), भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) और एजुकेशन प्रमोशन सोसाइटी आफ इंडिया के सहयोग से प्रदान किया जाता है। 

वर्ष 1955 में स्थापित बीआईटी मेसरा एक प्रतिष्ठित डीम्ड विश्वविद्यालय और गैर-सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान है। यह संस्थान अभियांत्रिकी, विज्ञान, प्रबंधन और शोध के क्षेत्र में अपनी समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। साथ ही, स्पेस इंजीनियरिंग और रॉकेट्री जैसे उन्नत कार्यक्रमों की शुरूआत में भी इसकी अग्रणी भूमिका रही है। 

संस्थान का एलुमनाई नेटवर्क तकनीक, बैंकिंग, अनुसंधान और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है। प्रमुख पूर्व छात्रों में अमेजन एलेक्सा के एआई विकास का नेतृत्व करने वाले रोहित प्रसाद, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी। वैद्यनाथन, लेंसकार्ट के सीओओ अमित चौधरी और व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक करण बजाज शामिल हैं।

विज्ञापन