एबीएन कैरियर डेस्क। हुल्ला हूप सबसे ज्यादा बार अपनी नाक पर घुमाने के कारण डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची की छात्रा आद्रिति सिंह का नाम इंडिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आ गया है।
आद्रिति ने दो मिनट और 23 सेकेंड में हुल्ला हूप को 148 बार घड़ी की विपरीत दिशा में अपनी नाक पर घुमाया। वहीं डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू की ही एक दूसरी छात्रा आसवी वशिष्ट ने हुल्ला हूप को तीन मिनट और 46 सेकेंड में 226 बार एंटी क्लाकवाइज अपनी नाक पर घुमाया।
विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डा एस के शर्मा ने आज दोनों बच्चियों को प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।