Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

इन शर्तों से एनआईटी में माफ होगी पूरी फीस...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इन शर्तों से एनआईटी में माफ होगी पूरी फीस...
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर में कम आय वर्ग के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कॉलेज में पूरी तरह से ट्यूशन फी में छूट प्रदान करने हेतु आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे छात्र, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख से कम है, उन्हें पूरे साल की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं एक लाख से पांच लाख तक की सालाना कमाई करने वाले परिवार के बच्चों को ट्यूशन फीस में दो तिहाई की छूट दी जा रही है। इसके लिए छात्रों को आय प्रमाण पत्र के साथ 31 जनवरी तक संस्थान में आवेदन करने के लिए कहा गया है। यह आवेदन सिर्फ 2021-22 में दाखिला लेने वाले इंजीनियरिंग के नए छात्रों के लिए उपलब्ध है। केंद्र सरकार की योजना के तहत एनआईटी जमशेदपुर में ट्यूशन फीस में सामान्य कोटि के छात्रों को भी लाभ दिया जा रहा है। आर्थिक आधार पर दिया जा रहा है या लाभ वंचित छात्रों को बराबरी का मौका देने के लिए दिया जा रहा है। ट्यूशन फीस में मिलने वाली छूट कम आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों के लिए वरदान साबित हो सकती है। हालांकि, इन बच्चों को हॉस्टल का वार्षिक शुल्क कॉलेज में जमा करना होगा। गौरतलब हो कि पिछले महीने ही एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक के नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हुई है। दाखिला पूरा होने के बाद अब छात्रों को ट्यूशन फीस में छूट के लिए यह आवेदन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,706