टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को संस्कृत विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची में पूर्ववर्ती छात्र संघ की बैठक हुई, जिसमें दो दिवसीय राष्ट्रिय शोध-संगोष्ठी को अंतिम रूप दिया गया। वेद-वेदाङ्ग में निहित भारतीय ज्ञान परंपरा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस विषय पर दिनांक 13 एवं 14 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में उपर्युक्त विषय पर राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी में 150 से ज्यादा शोध पत्र वाचन किया जायेगा, जिनका रजिस्ट्रेशन अब किया जा चुका है।
बैठक में प्रो चंद्रकांत शुक्ल, डॉ मीना शुक्ला, प्रो अर्चना कुमारी दुबे, डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ श्रीप्रकाश सिंह, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ शैलेश कुमार मिश्र, डॉ धीरेंद्र दुबे, डॉ. एसके घोषाल, डॉ राहुल कुमार, डॉ जगदम्बा प्रसाद, डॉ लक्ष्मी कुमारी, शोधार्थी गण व अन्य उपस्थित थे।