Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग के दो विद्यार्थी सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग के दो विद्यार्थी सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण
विज्ञापन
  • एसआर डीएवी पुंदाग के दो विद्यार्थी सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण

एबीएन कैरियर डेस्क। द इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का विद्यार्थी बनना गर्व का विषय है। यह वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों का सपना होता है। इस सपने को साकार करने की दिशा में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के दो पूर्व विद्यार्थी; आकांक्षा कुमारी तथा आर्यन कुमार अग्रसर हैं। 

उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से सीबीएसई. बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के उपरांत चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने के लिए अपना नामांकन करवाया तथा अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने पहले फाउण्डेशन तथा अब इंटरमीडिएट का चरण पूरा किया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि बधाई देते हुए कहा कि दोनों विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी  प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उनके जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है।

उन्होंने दोनों सफल विद्यार्थियों को सलाह दी कि इसी प्रकार लगन से पढ़ाई करते रहे, ताकि कम से कम समय में वे सीए का कोर्स भी पूरा कर सकें। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन