टीम एबीएन, रांची। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा, रांची में 11 फरवरी 2026 को एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ओपी पांडेय ने किया। उनके मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक विक्या लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं और रक्तदाताओं के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। शिविर में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) तथा मां राम प्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मेडिकल टीमों ने भाग लिया।
दोनों अस्पतालों के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी आवश्यक उपकरणों के साथ परिसर में उपस्थित रहे और सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। एनएसएस समन्वयक पीआर महतो एवं मनोज कुमार झा के साथ-साथ शिक्षक मकबूल हुसैन, आलोक रंजन तथा प्रदीप टोप्पो ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने पंजीकरण, मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और यह शिविर विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।