एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की सप्तम कक्षा की छात्रा दिव्यांशी नाथ को हिंदी ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है। हिंदी विकास मंच ने उसे नयी दिल्ली के तीनमूर्ति भवन के प्रधानमंत्री संग्रहालय में स्मृति चिह्न, स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि स्कूल के लिए गौरव का विषय है। यह प्रतियोगिता राज भाषा हिंदी के प्रति रुचि जगाने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर के हजारों विद्यार्थी न भाग लेते हैं। यह सम्मान दिव्यांशी नाथ के कठिन परिश्रम का यह शानदार परिणाम है।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उसे बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपनी छात्रा की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्वित हैं। यह न केवल उसकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। हम आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे। उन्होंने दियांशी नाथ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।