Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

डीएवी कपिलदेव कडरू में मना शिक्षक वीके पाठक का अवकाश ग्रहण समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डीएवी कपिलदेव कडरू में मना शिक्षक वीके पाठक का अवकाश ग्रहण समारोह
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज भौतिक विज्ञान के शिक्षक विजय कुमार पाठक के अवकाश ग्रहण दिवस के अवसर पर  एक समारोह का आयोजन किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। 

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है व्यक्ति को कार्य पूरी लगन और पूरे उत्साह से करना चाहिए।हर दिन को नया दिन समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाठक जी को निरंतरता और कार्य कुशलता के लिए हमेशा याद किया जायेगा।  

मौके पर अवकाश प्राप्त कर रहे शिक्षक विजय कुमार पाठक ने विद्यालय में बिताए गए क्षणों को याद किया और सहयोग के लिए सबों को धन्यवाद अर्पित किया।

 मौके पर गौतम कुमार पाठक, पीके दास, एआई गुरु, बीबी बारीक, एके सिन्हा और अमित मिश्रा ने भी अवकाश ग्रहण कर रहे शिक्षक विजय कुमार पाठक के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर जूनियर और सीनियर विंग के शिक्षक मौजूद थे। सभा का संचालन प्रेम जीत सारंगी ने किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन