Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

छात्र आजसू की डोरंडा महाविद्यालय की बैठक प्रधान कार्यालय में संपन्न

छात्र आजसू की डोरंडा महाविद्यालय की बैठक  प्रधान कार्यालय में संपन्न
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। आज दिनांक 28/1/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) बैठक प्रधान कार्यालय हरमू रांची में संपन्न हुई। बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें डोरंडा  महाविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार महतो को बनाया गया। 

हर्ष गुप्ता को वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, प्राची कुमारी, सह सचिव काजल कुमारी, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, तौकीर  आयुष साहिल को कमेटी विस्तार किया गया। बैठक में कॉलेज की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और जल्द ही कॉलेज  प्रशासन एवं विश्वद्यालय प्रशासन का घेराव किया जायेगा।

बैठक में संगठन के मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं नये सदस्य को संगठन से जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान सभी महाविद्यालय में चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, अमन साहू, प्रशांत महतो, योगेश महतो, नितेश शर्मा, मानस, लतेश, कॉलेज अध्यक्ष अविनाश कुमार, उदय महतो, जरीन परवीन, रौनक कुमार, प्रिया कुमारी, कृष्ण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,057