Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जलवा दिखायेंगे स्वयंसेवक अतुल कुमार

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जलवा दिखायेंगे स्वयंसेवक अतुल कुमार
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह 2026, नई दिल्ली में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे आरयू के एनएसएस स्वयंसेवक अतुल 

एबीएन कैरियर डेस्क। रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अतुल कुमार का चयन गणतंत्र दिवस समारोह 2026, नई दिल्ली में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अतुल, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। 

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अतुल कुमार राष्ट्रपति के समक्ष ऐतिहासिक झंडा फहराए जाने के साक्षी बनेंगे और तिरंगे को सलामी देंगे। यह अवसर देश सेवा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करता है। 

देशभर से चुने गये 100 एनएसएस स्वयंसेवक 

देशभर में एनएसएस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 100 स्वयंसेवकों को इस समारोह के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में चुना गया है। इनमें झारखंड से दो स्वयंसेवक शामिल हैं रांची विश्वविद्यालय से अतुल कुमार और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर से प्रतिमा कुमारी। 

परिजनों की भी रहेगी सहभागिता 

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि झारखंड से दोनों स्वयंसेवकों का चयन राज्य के लिए गौरव की बात है। इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने अतुल की माता और प्रतिमा कुमारी के पिता भी नई दिल्ली जायेंगे। 

दोनों स्वयंसेवक 22 जनवरी को रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान चयनित 100 एनएसएस स्वयंसेवकों का भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से संवाद भी होगा। 

विकसित भारत @2047 पर होगा विचार-विमर्श 

इस विशेष बैठक में स्वयंसेवक विकसित भारत @2047 के संदर्भ में अपने विचार साझा करेंगे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे, जिससे युवा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता को नयी दिशा मिलेगी। अतुल कुमार रांची विश्वविद्यालय के राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रांची के छात्र हैं। 

उनके चयन से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कुलपति डॉ. डी. के. सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अतुल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,650