Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

नेताजी एकेडमी उवि होचर, रांची में 10वीं के विद्यार्थियों को सम्मान के साथ दी गयी विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेताजी एकेडमी उवि होचर, रांची में 10वीं के विद्यार्थियों को सम्मान के साथ दी गयी विदाई
विज्ञापन

समाज का प्रकाश स्तंभ होता है विद्यार्थी : अशोक अग्रवाल 

टीम एबीएन, रांची। 22 जनवरी 2026 रांची नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची प्रांगण में आज कक्षा दशम के विद्यार्थियों को सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गयी। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहसेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल ने कहा विद्यालय में बच्चे लगभग एक युग (12 वर्ष) विताने के बाद पंख पसारकर उड़ने को तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा जीवन में  हमारे जय-पराजय, यश-अपयश, लाभ-हानि एवं सुख-दुख जैसे आठ लोक धर्म हैं। विद्यालय पराजय, अपयश, हानि एवं दुख जैसे चीजों को निराकरण कर जय, यश, लाभ एवं सुख की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। विद्यार्थी सदैव समाज का  प्रकाश स्तंभ के समान होते हैं। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी संजीव केसरी ने कहा कि समय बड़ा अनमोल होता है, इसे पड़कर साथ चलने से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा अनुशासन की कड़वी बातें को ग्रहण कर जो बच्चे आगे बढ़ते हैं उनका भविष्य उज्जवल होता है। 

इस अवसर पर कक्षा नवम के विद्यार्थी कक्षा दशम के विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मान किये साथ ही उनके चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किये। 
इस अवसर पर माता-पिता विहीन व स्कूल के 50 गरीब बच्चों को  मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने स्वेटर देकर उनका मनोबल को बढ़ाया गया। 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु,  महावीर साहू, जितेंद्र महतो, सुजीत उपाध्याय रामकिशोर साहू मनीष साहू उर्मिला क्रिकेटर कुसुम टोप्पो सुनीता मुंडा बालचंद उरांव चंदन सिंह विजय उरांव अनु देवी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,512