Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची : अब 14 तक बंद रहेंगे छठी क्लास तक स्कूल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : अब 14 तक बंद रहेंगे छठी क्लास तक स्कूल
विज्ञापन
  • रांची जिला में ठंड और शीतलहर का कहर, 14 तक स्कूल बंद का आदेश

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी स्कूल को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले 11 जनवरी तक स्कूल बंद का आदेश था जिसे मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बढ़ाया गया है।

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के मुताबिक जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राँची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गयी है।

छात्रों/छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत्, राँची जिला अन्तर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में निम्नानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। कक्षा KG से कक्षा 06 तक की पठन-पाठन कार्य दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेगा।

कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे.
सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें।

यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है.  तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं।सभी अभिभावक, छात्र/छात्रा एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,664