- हाकी में हरियाणा बना अंडर 14 और अंडर 17 चैंपियन, पंजाब अंडर 19 चैंपियन, बिहार और सिक्किम बना ओवरआॅल चैंपियन, हरियाणा के चिराग राणा बने अंडर 17 के बेस्ट एथलीट, हिमाचल के सूर्या ठाकुर अंडर 19 तथा बने अंडर 14 के बेस्ट एथलीट
टीम एबीएन, रांची। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच तीन दिवसीय डीएवी नेशनल गेम्स का आज रांची में समापन हो गया। 177 अंकों के साथ बिहार और सिक्किम जोन बना ओवरआल चैंपियन, 107 अंकों के साथ हरियाणा दूसरे और 91 अंक पाकर झारखंड तीसरे स्थान पर रहे। आज सुबह कार्यक्रम की शुरूआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई।
इस समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि डीएवी शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी ध्यान देता है और खेलकूद हमें अनुशासन सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेल में सभी एक बराबर होते हैं। एनसीसी का उदाहरण देते हुए श्री शाहदेव ने कहा कि एनसीसी ने उन्हें समय की पाबंदी सिखा दी।
अपने संदेश में डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी नेशनल गेम्स के राज्य समन्वयक एमके सिन्हा ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों को और अच्छे से तैयारी करने की सलाह दी। इससे पहले डीएवी जोन जे के एआरओ एस के मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर मानव बनाता है लेकिन मानवता डीएवी सिखाती है।
उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण हौसला बनाए रखना होता है। श्री मिश्रा ने कहा कि आर्य रत्न डा पूनम सूरी जी तथा डीएवी नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय समन्वयक श्री वी सिंहजी का कहना है कि खेल के माध्यम से चारित्रिक पक्ष को मजबूत किया जा सकता है। अत: ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि डीएवी नेशनल गेम्स में 3000 बच्चे भाग ले रहे हैं।
मौके पर मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के अलावा विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के सीईओ नवीन कुमार झा, एन के झा, डीएवी जोन के के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, डीएवी गुमला के प्राचार्य आर के साहू, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य तापस घोष, डीएवी खूंटी के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्य डॉक्टर किरण यादव, डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य श्री एस के पाठक, डीएवी लोहरदगा के प्राचार्य जीपी झा, डीएवी जामाडोबा के प्राचार्य ए के मिश्रा, डीएवी टंडवा के प्राचार्य पुष्प झा, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, डीएवी ढोरी के प्राचार्य अमिताभ दास गुप्ता, डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रेशू चौधरी, डीएवी डीएवी कपिल देव के वरीय शिक्षक संजय कुमार सिंह समेत डीएवी अंबाला, डीएवी यमुना नगर तथा अलग-अलग राज्यों से आये डीएवी के प्राचार्य गण, खिलाड़ी, कोच और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। डीएवी जोन के के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी आलोक इंद्रगुरू ने दी।
आज के परिणाम इस प्रकार रहे
नेट बाल अंडर 14
- प्रथम हरियाणा
- द्वितीय राजस्थान
- तृतीय झारखंड
नेट बाल अंडर 17
- प्रथम झारखंड
- द्वितीय पंजाब
- तृतीय हरियाणा
नेट बाल अंडर 19
- प्रथम झारखंड
- द्वितीय पंजाब
- तृतीय हरियाणा
फुटबॉल अंडर 14
- प्रथम झारखंड
- द्वितीय उत्तर प्रदेश
- तृतीय दिल्ली
फुटबॉल अंडर 17
- प्रथम झारखंड
- द्वितीय हरियाणा
फुटबॉल अंडर 19
- प्रथम हरियाणा
- द्वितीय दिल्ली
- तृतीय छत्तीसगढ़