टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5/1/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल कुलाधिपति सह राज्यपाल झारखंड के नाम रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आजसू ने निवेदन पूर्वक कहा कि रांची विश्वविद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। न तो समय पर क्लास हो रही है न ही समय पर परीक्षा। न ही रिजल्ट प्रकाशित हो पा रही है। जिससे कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसी भी तरह की तरह का फाइनेंशियल प्रक्रिया विश्वविद्यालय के द्वारा डेवलेपमेंट का नहीं लिया जा रहा है। सीनेट और सिंडिकेट की बैठकें समय पर नहीं हो पा रही हैं, जिससे विश्वविद्यालय के विकास कार्य पर रोक लगी हुई है। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों की भी वेतन सही समय पर नहीं मिल पा रही है और भी अनेक समस्या है जिसका निराकरण स्थायी कुलपति की नियुक्ति से ही संभव है।
अत: कुलाधिपति से आजसू छात्र हित में आग्रह करती कि राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति की जाये जिससे कि ये सभी समस्याओं से छात्र छात्राओं को निजात मिल सके। ज्ञापन सौंपने में राजेश सिंह, अमन साहू, राज दुबे, मुकेश, निशांत, हिमांशु सिंह, अमित मिंज, प्रिंस लिंडा, विवेक, अमन, रोहित, आलोक, सुजल, अनुज इत्यादि उपस्थित थे।