- एक ही कुलपति को तीनों विश्विद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में बनाना छात्र छात्राओं की भविष्य के खिलवाड़ : आजसू
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 2/1/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए ओम वर्मा ने कहा कि रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति नहीं हुई है जिससे कि विश्वविद्यालय का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
न तो समय पर क्लास हो रही है न ही समय पर परीक्षा न ही रिजल्ट प्रकाशित हो पा रही है। जिससे कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी तरह की तरह का फाइनेंशियल प्रक्रिया विश्विद्यालय के द्वारा डेवलेपमेंट का नहीं लिया जा रहा है।
सीनेट और सिंडिकेट की बैठके समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे से विश्वविद्यालय के विकास कार्य पर रोक लगा हुआ है। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों की भी वेतन सही समय पर नहीं मिल पा रही है और भी अनेकों समस्या है, जिसका निराकरण स्थाई कुलपति की नियुक्ति से ही संभव है।
आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कुलाधिपति छात्र हित में आग्रह करती कि राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति की जाए जिससे कि ये सभी समस्याओं से छात्र छात्राओं को निजात मिल सके। पूर्व में भी आजसू ने राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंप कर स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति की नियुक्ति अविलंब करने की मांग की थी।
कल भी आजसू के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिर भी छात्र हित स्थाई कुलपति की नियुक्ति नहीं होती है, तो चरणबद्ध आंदोलन के तहत विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जायेगी। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।