Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड आकस्मिक निधि से निकासी कर सरकार छात्रवृत्ति भुगतान करे : टाइगर जयराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड आकस्मिक निधि से निकासी कर सरकार छात्रवृत्ति भुगतान करे : टाइगर जयराम महतो
विज्ञापन
  • छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर  #ReleaseScholarship 1 लाख 92 हजार ट्वीट-रिट्वीट के साथ तीसरे नंबर पर ट्रेडिंग रहा 
  • केंद्र और राज्य सरकार के आपसी  पॉलिटिकल टकराव के कारण छात्र का भविष्य बर्बाद हो रहा है ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : टाइगर जयराम महतो 
  • जेएलकेएम विभिन्न स्वरूप में छात्रों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है सरकार तत्काल छात्रवृत्ति भुगतान करें   : देवेंद्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। छात्रवृत्ति का मामला वर्तमान झारखंड की सबसे बड़ी ज्वलंत मुद्दा बन चुकी है। छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सड़क से सदन तक संघर्ष तेज कर दी है। फिजिकल आंदोलन के बाद आज डिजिटल प्लेटफार्म एक्स एप्लीकेशन पर डिजिटल महा अभियान चलाया गया जिसमें 1 लाख  92 हजार ट्वीट - रिट्वीट  के साथ  तीसरे नंबर पर ट्रेडिंग रहा। 

मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के दिशा निर्देश के अनुसार जेएलकेएम  के द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर   डिजिटल महा अभियान चलाया गया। 

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी  विभिन्न स्वरूप में छात्रों के अधिकार को लेकर आंदोलन कर रही है।  हमारी पार्टी डुमरी से रांची छात्र अधिकार पदयात्रा करते हुए  शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष  धरना प्रदर्शन कर चुकी है। 

हमारी पार्टी के एकलौता विधायक टाइगर जयराम महतो ने शीतकालीन सत्र के दौरान चलती सदन में छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को जोर-शोर से  उठाया था। उसके बावजूद सरकार छात्रों के छात्रवृत्ति भुगतान नहीं की है। 

जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने सफल डिजिटल आंदोलन के लिए ट्वीट-रिट्रीट करने वाले सभी लोगों को आभार व्यक्त कर  ट्वीट करते हुए सरकार से कहा कि छात्रों के शिक्षा पर बाधा नहीं होनी चाहिए। सरकार अविलंब झारखंड आकस्मिक निधि से निकासी कर छात्रवृत्ति भुगतान किया जाये। 

केंद्र और राज्य सरकार के आपसी पॉलिटिकल टकराव के कारण झारखंड के छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार छात्रों के छात्रवृत्ति भुगतान जब तक नहीं करेगी तब तक जेएलकेएम पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,691