Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची विश्वविद्यालय में आजसू ने की तालाबंदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विश्वविद्यालय में आजसू ने की तालाबंदी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22/12/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी की। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले फॉरेंस कॉलेज इरबा रांची के (बीएमएलटी) बैचलर आॅफ मेडीकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी सत्र  2023-2027 के सभी विद्यार्थियों भी शामिल रहे। 

छात्र छात्राओं ने कहा कि कॉलेज के अभी तक एक, दो और तीन सैमस्टर का  अभी तक परीक्षा ली गई है और अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है सत्र इतना लेट चल रहा है कि रजिस्ट्रेशन भी फेल होने के कगार पर है। 

कॉलेज मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल के द्वारा दुर्व्यवहार छात्रों के साथ किया जाता है इत्यादि छात्र हित के विषय को लेकर आजसू ने  विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर विश्वविद्यालय और कॉलेज के विरोध में नारा लगाते छात्र विरोधी विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया। तत्पश्चात रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर एवं कॉलेज मैनेजमेंट से शकील सर धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता की। 

सभी ने आजसू एवं छात्रों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना सत्र विलंब, दुर्व्यवहार इत्यादि सभी विषय पर जल्द समाधान करने की बात कही। भविष्य में छात्र हित में काम करने का आश्वासन दिया तब जाकर तालाबंदी समाप्त की गयी।  

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, अमन साहू, रवि रोशन, योगेश महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,806