टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के एनसीसी कैडेट्स ने 1 झारखंड नौसेना इकाई एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) में अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करके संस्थान का मान बढ़ाया।
वाईबीएन पब्लिक स्कूल, धुर्वा में आयोजित एनसीसी के दस दिवसीय शिविर (01/12/2025 से 10/12/2025) में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
- जूनियर डिवीजन: 24
- जूनियर विंग: 19
- परेड : प्रथम स्थान
- कबड्डी : द्वितीय स्थान
- जेडब्ल्यू : व्यक्तिगत इवेंट (शतरंज)
- प्रथम स्थान : रिया सिंह (एसआर डीएवी) द्वितीय स्थान : शेजल खलखो (एसआर डीएवी)
- जेडी : व्यक्तिगत इवेंट (शतरंज)
- द्वितीय स्थान : सूर्यांश पांडेय
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने एनसीसी कैडेट्स की प्रशंसनीय प्रदर्शन पर बधाई दी और उनकी समर्पण, अनुशासन तथा खेलभावना की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने और एनसीसी के मूल्यों को बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त शिविर में एनसीसी सीटीओ तथा विद्यालय के एनसीसी प्रभारी अनुरंजन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उपर्युक्त उपलब्धियां हासिल कीं।