एबीएन सोशल डेस्क। साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार आज 20.12.25 शनिवार, रांची गायत्री युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा में सुबह युग निर्माण कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरोत्तम महतो सहित अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक श्रद्धेय समीर कुमार और सहायक अध्यापक, अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं मिलकर बाल संस्कार मंडल व आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी प्रतिनिधित्व में 3 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सोल्लास, सोत्साह संपन्न हुआ।
आज पूरा यज्ञीय कर्मकांड विधान प्रतिभा प्रिया बहन के माध्यम से संपन्न हुआ। करीब 3 दर्जन विद्यार्थी गण शामिल रहे। गायत्री महामंत्र तथा महामृत्युंजय महामंत्र की मंगलमय आहुति प्रदान की गयी। सर्वजनहिताय सर्वजन सुखाय, वसुधैव कुटुंबकम व विश्व बंधुत्व संवर्धन हेतु गुरुवर श्रीपूज्यवर व वेदमाता गायत्री माता से वंदना की गयी।
साथ ही गायत्री परिवार की बाल संस्कार योजना व आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी,गृहे गृहे यज्ञीय कार्यक्रम विस्तार पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। आगे बताया गया कि अच्छे संस्कार व और अच्छे विचार से अनेक समस्याओं का समाधान संभव है।
अंत में दिव्य वातावरण कलश जल का बच्चों पर अभिसिंचन, सूर्यार्घ्य प्रदान कर यज्ञीय जयघोष के साथ यज्ञीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक स प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।