Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

छात्रवृत्ति भुगतान के लिए शुरू होगा डिजिटल आंदोलन : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्रवृत्ति भुगतान के लिए शुरू होगा डिजिटल आंदोलन : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन
  • डिजिटल आंदोलन के माध्यम छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को दबाव बनाया जायेगा : देवेंद्र नाथ महतो 
  • 24 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजे से हैशटैग  
  • #ReleaseScholarship अभियान को नंबर वन ट्रेडिंग बनाने की तैयारी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने के वजह से झारखंड के लाखों छात्र पढ़ाई से प्रभावित हो रहे हैं। छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर सड़क से सदन तक मामला गर्म है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।

डुमरी से रांची 200 छात्र अधिकार पदयात्रा के पश्चात एक्स (पूर्व ट्विटर)  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन ऐलान किया है। जिसका हैशटैग  #ReleaseScholarship है जो 24 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को सुबह 7:00 अट  बजे से शुरू होगी।  

मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि छात्रवृति भुगतान में केंद्र और राज्य सरकार का आपसी पॉलिटिकल टकराव तथा एनडीए और इंडिया गठबंधन का राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार राज्य के छात्र हो रहे हैं। 

मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं लेकिन अपने ही देश के हजारों छात्रों को सम्मान जनक शिक्षा देने में नाकाम साबित होते जा रहे हैं जिससे उसका जुमलाबाजी का प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है। 

राज्य सरकार की सारे मंत्री, विधायक, सुपर मंत्री, पदाधिकारी के तमाम सरकारी सुविधाएं का उपभोग करते आ रहे हैं और दिन प्रतिदिन अपने सरकारी सुविधाएं बढ़ोतरी भी करते आ रहे हैं लेकिन राज्य के कर्णधार राज्य के भविष्य राज्य के आने वाले युवा पीढ़ी के साथ सौतेले व्यवहार, उदासीन रवैया, द्वेषपूर्ण भाव सरकार का युवा को नजरअंदाज करने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। किसी भी देश या राज्य के लिए मानव संसाधन से बड़ा कोई संसाधन हो ही नहीं सकता फिर भी मानव संसाधन को डैमेज करने का प्रयास किया जा रहा है। 

झारखंड के छात्रों के अधिकार के लिए आनलाइन की दुनिया में संपूर्ण विश्व के पटल पर डिजिटल एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम लोग केंद्र और राज्य सरकार दोनों को फोकस करते हुए अपनी हक अधिकार के आवाज को मजबूती से रखेंगे और छात्रों के अधिकार दिलाने तक अपना संघर्ष को जारी रखेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,355