Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

किसलय विद्या मन्दिर, बी. आई. टी. मेसरा ने आज 37वाँ वार्षिक उत्सव मनाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसलय विद्या मन्दिर, बी. आई. टी. मेसरा ने आज 37वाँ वार्षिक उत्सव मनाया
विज्ञापन
  • किसलय विद्या मन्दिर, बी. आई. टी. मेसरा ने आज 37वाँ वार्षिक उत्सव मनाया

टीम एबीएन, रांची। किसलय विद्या मन्दिर, बी. आई. टी. मेसरा के द्वारा चलाया जाता है जिसकी स्थापना 15 अगस्त 1988 को हुई थी l आज दिनांक 19 दिसंबर 2025  को अपना 37वाँ वार्षिक उत्सव मनाया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विजय प्रसाद (आर्थोपेडिक रिम्स) एवम् डॉ. भास्कर कर्ण, डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स, बी. आई. टी. मेसरा के गेस्ट ऑफ हॉनर और प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अदभुत कबाड़ से जुगाड़ के खिलौने, मनमोहक क्राफ्ट, साइंस और सांस्कृतिक एग्जीबिशन एवम् कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l

मुख्य अतिथि डॉ प्रसाद बच्चों के कार्यक्रम और विद्यालय के रख रखाव और व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा हमने ऐसा विद्यालय और कार्यक्रम कई वर्षों के बाद देखा है। डॉ. प्रसाद और डॉ. भास्कर कर्ण ने विद्यालय के सर्वोच्च विद्यार्थी और उनके पेरेंट्स को पुरस्कार दिया। डॉ. भास्कर कर्ण ने सभी को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में सुभाष सिंह, सीनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट, राम महल वर्मा, असिस्टेंट ऑफ स्पोर्ट्स, बी. आई.  टी. के द्वारा वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

अंत में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती जुगो देवी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया l कार्यक्रम को आयोजित करने में पुष्पा, नेहा, तीर्थ नाथ, निकिता, रंसी, स्नेहा, संजना, अर्चना शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,731