Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग की दो वरिष्ठ शिक्षिका सरोज मिश्रा और विनीता सिन्हा का विदाई समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग की दो वरिष्ठ शिक्षिका सरोज मिश्रा और विनीता सिन्हा का विदाई समारोह
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची की विज्ञान की  वरिष्ठ शिक्षिका सरोज मिश्रा तथा हिंदी शिक्षिका विनीता सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गयी। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उन्हें स्मृति चिह्न, उपहार तथा फोटो-कोलाज देकर सम्मानित किया।

उन्होंने संपूर्ण समर्पण और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ अपने लगभग तीस वर्षों के सेवा काल को पूर्ण करके अवकाश प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य तथा उनके सहकर्मी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों शिक्षिकाओं के साथ के अपने कार्य काल के अनुभव साझा किये। 

गीत-संगीत से माहौल को सुमधुर बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने भी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों वरिष्ठ शिक्षिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि दोनों मैडम सभी शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी, जिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, वह अनुकरणीय है। 

उन्होंने अध्यापक समुदाय के समक्ष अपनी कार्यकुशलता को उदाहरण के रूप में रखा। उनके  योगदान से विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। विदाई समारोह में पूरे विद्यालय परिवार ने उपस्थित रह कर सरोज मिश्रा तथा विनीता सिन्हा के आरोग्य, सुख-शांति, संपदा की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,586